smartphone sensor

SMARTPHONE SENSORS क्या है? (WHAT IS SMARTPHONE SENSORS IN HINDI ?)

Smartphone Sensors क्या है ? इसके बारे में आज हमलोग बात करने वाले है। जिसमे इसके types यानी की ये कितने प्रकार के होते है। उसके बारे में भी बात करेंगे। आपलोग सभी मोबाइल फ़ोन use करते है। तो आपने जरुर Sensor के बारे में सुना होगा। क्योकि हमारे मोबाइल फ़ोन में काफी अलग अलग तरह के सेंसर होते है। 

जिनके अलग अलग function भी होते है। लेकिन क्या आपलोग ये जानते है की आपके मोबाइल में कौन कौन से सेंसर लगे होते है। तो अगर नहीं जानते है तो हमारे साथ बने रहिये। आज हमलोग इसी Smartphone Sensors के बारे में बात करने वाले है।

की ये क्या होता है और ये कैसे फ़ोन में काम करते है? हमारे फ़ोन को जरुरत से ज्यादा स्मार्ट यही सेंसर बनाते है। जिससे हम अपने फ़ोन से काफी स्मार्ट तरीके से काम कर सकते है। मोबाइल में जितने ज्यादा सेंसर होंगे वो उतने ही स्मार्ट तरीके से काम करेंगे।

SENSOR क्या है? 

सेंसर के मतलब ही होता है सेंस करने वाला। कहने का मतलब है अनुमान या महसूस करना। ये एक ऐसा device होता है जो किसी भी वस्तु की लोकेशन, speed, प्रेशर, temprature इत्यादि को सेंस करने में काम करता है। या कहे तो उसको महसूस करने का काम आता है। जिससे उस वस्तु का सही सही लोकेशन, speed, प्रेशर या temprature के बारे में महसूस करके user को बताता है।

सेंसर का use काफी चीजो में होता है जैसे रिमोट कंट्रोल, smartband, मोबाइल फ़ोन इत्यादि।

smartphone sensor
Image source – Google | Image By trendyport

WORKING OF SENSOR

हमारे मोबाइल में काफी तरह तरह के सेंसर लगे होते है। जिनका काम भी अलग अलग होता है। सेंसर का बेसिक काम होता है मोबाइल को और भी अच्छे तरह से काम में कैसे लाया जाये। जो की इस सेंसर के कारण ही हो पाता है। इस सेंसर के वजह से ही हमलोग अपने मोबाइल को बेहतर तरीके से use कर पाते है।

ये सेंसर ही हमारे मोबाइल के feature को बढ़ाते है। क्योकि इसके वजह से मोबाइल का use करना काफी easy हो जाता है। जैसे की मोबाइल में सेंसर  का एक example देता हूँ।

जब हमलोग को फ़ोन आता है और उसको receive करके बात करते है। तो वहां आपलोग देखे होंगे की मोबाइल को कान में टच करते ही उसका स्क्रीन की लाइट अपने आप बंद हो जाता है। जिससे फ़ोन कटने का chance नहीं रहता। या फिर कोई फालतू का बटन भी प्रेस नहीं हो पाता है। जिसके कारण मोबाइल के बैटरी भी काफी save होता है।

तो इस तरह से अलग अलग Smartphone Sensors का अलग अलग काम होता है। जिसको हमलोग और डिटेल्स में आगे देखने वाले है।

SMARTPHONE SENSORS के अलग अलग TYPES (DIFFERENT TYPES OF SMARTPHONE SENSORS)

  • Fingerprint Sensor
  • Accelerometer Sensor
  • Proximity Sensor
  • Iris Sensor
  • Ambient Light Sensor
  • Pedometer Sensor
  • Gyroscope Sensor
  • Magnetometer or Compass Sensor
  • Thermometer Sensor
  • Barometer Sensor
  • Heart rate Sensor
  • Air Humidity Sensor
  • Infrared Sensor

1. FINGERPRINT SENSOR

Fingerprint sensor का use हमलोग मोबाइल में security के लिए करते है। इसके जरिये हमलोग अपने फिंगर के प्रिंट को लेकर अपने मोबाइल को लॉक और अनलॉक करते है। इसके सबसे बड़ा खास बात ये होता है की किसी दुसरे के फिंगर से अपने मोबाइल को ओपन नहीं किया जा सकता है। जिससे मोबाइल के डाटा secure रहता है।

इस सेंसर का use सबसे पहले मोटोरोला मोबाइल में किया गया था।

2. ACCELEROMETER SENSOR

ये सेंसर हमारे मोबाइल के लिए खास होते है। क्योकि इसके चलते ही हमारा मोबाइल का स्क्रीन horizontal और vertical मूव कर पाता है। जिससे हम अपने मोबाइल में गेम भी खेल पाते है। या video देख पाते है। ये सेंसर स्क्रीन को 90 डिग्री तक मूव कर सकता है।

3. PROXIMITY SENSOR

ये सेंसर हमारे मोबाइल के स्पीकर के बगल में होता है। ये सेंसर भी अपने आप में काफी खास होता है। क्योकि आपने देखा होगा की जब हमलोग फ़ोन receive करते है। तो मोबाइल का स्क्रीन अपने आप बंद हो जाता है। और जब फ़ोन को कान के पास से हटाते है तो फिर स्क्रीन अपने आप on हो जाता है। ये सब proximity sensor के वजह से हो पाता है।

4. IRIS SENSOR

इसका use भी security के लिए किया जाता है। ये सेंसर हमारे eye के retina को स्कैन करता है फिर मोबाइल को अनलॉक करता है। जबतक सही person का eye स्कैन नहीं किया जायेगा तबतक मोबाइल को use नहीं किया जा सकता है। जिसके कारण मोबाइल हमारा और भी ज्यादा secure हो जाता है।

आप पढ़ रहे है Smartphone Sensors क्या है ?(What is smartphone sensors in hindi)

5. AMBIENT LIGHT SENSOR

इस सेंसर का use से हमारा मोबाइल और भी स्मार्ट हो जाता है। इसका use मोबाइल में लाइट को आटोमेटिक adjust करने में किया जाता है। जैसे की जब मोबाइल घर के अन्दर होता है तो उसका लाइट अपने आप कम हो जाता है। और जब मोबाइल घर के बाहर होता है तो उसका स्क्रीन की लाइट अपने आप बढ़ जाती है। ये सब इसी सेंसर के कारण होता है। इसके वजह से मोबाइल में बैटरी की काफी बचत होती है। जिससे बैटरी बैकअप बढ़ जाता है।

6. PEDOMETER SENSOR

ये सेंसर हमारे smartband में use किया जाता है। ये हमारे कदम को काउंट करता है। जिससे पता चलता है की हम कितना चले है। जिसके वजह से हम अपने health को सही से मॉनिटर कर पाते है। ये सेंसर costly मोबाइल में पाया जाता है। 

7. GYROSCOPE SENSOR 

smartphone sensor
Image source – Google | Image By dreamstime

Gyroscope sensor accelerometer का ही एडवांस वर्शन है। जिससे हमें पता चलता है की मोबाइल को किस एंगल में पकड़ा गया है। इसका use 360 डिग्री वाले video बनाने में किया जाता है। इस सेंसर के कारण ही हम अपने मोबाइल में गेम खेल पाते है। जैसे की कार रेस हुआ। क्योकि इस गेम में हमें एंगल का जरुरत पड़ता है। जिससे कार को दाएँ बाएँ कर सकते है।

8. COMPASS SENSOR 

इसके कारण ही हमें अपने मोबाइल में दिशा का पता चल पाता है। इसके कारण ही मोबाइल में gps के जरिये ठीक ठीक लोकेशन का पता चल पाता है। जिसके वजह से हम realtime location का पता कर पाते है। और हमें जहा भी जाना होता है वहां काफी आसनी से पहुँच जाते है।

9. THERMOMETER SENSOR 

इस सेंसर से हमें मोबाइल की गर्मी का पता चल पाता है। क्योकि जब मोबाइल का ज्यादा use होता है तो वो काफी गरम होता है। और उसको डिटेक्ट यही सेंसर कर पाता है।

10. BAROMETER SENSOR

ये environment के pressure को measure करने में काम आता है। इसके कारण ही हमें पता लग पाता है की हम समुद्र तल से कितनी height पर है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर साइंटिस्ट लोग करते है। इसका use जो पहाड़ो पर चढ़ते है वो भी करते है। क्योकि उनको पता लगते रहता है की कितने चढ़े है और कितना निचे उतरे है।

11. HEART RATE SENSOR 

इसके कारण हम अपने हार्ट रेट को मॉनिटर कर सकते है। जो की आजकल सभी smartband में आते है। लेकिन ये अब smartphone में भी आने लगा है। जो हमारे हार्ट रेट को रेगुलर बेसिस पर मॉनिटर करते रहता है।

12. AIR HUMIDITY SENSOR

ये सेंसर हमारे आस पास के हवा की humidity को मापने में मदद करता है। अगर आस पास के वातावरण में नमी बढ़ जाती है तो वहां की मौसम ख़राब होने लगती है। जिसका इनफार्मेशन हमें मोबाइल दे देता है की मौसम ख़राब होने वाला है। ये सेंसर काफी कम मोबाइल में देखने को मिलता है। ये ज्यादातर हमें फ्लैगशिप मोबाइल में देखने को मिलता है।

13. INFRARED SENSOR

ये सेंसर Remote control में पाए जाते है। जिसे हम अपने होम appliances को operate करने में use करते है। जैसे TV, AC, Cooler इत्यादि। आजकल ये सेंसर कुछ मोबाइल में भी देखने को मिल जाते है। जिससे हम अपने appliances को operate कर सकते है। Xiaomi के मोबाइल में ये सेंसर मिलता है।

आपलोग Smartphone Sensors के बारे में काफी कुछ जान गए होंगे। की मोबाइल में कौन कौन से सेंसर होते है। जिसके कारण अब आपलोग को अच्छे सेंसर वाले मोबाइल लेने में प्रॉब्लम नहीं आएगी। जिससे आप को डेली लाइफ में उसका use करना काफी आसान हो जायेगा।

CONCLUSION

इस पोस्ट में आपने सिखा Smartphone Sensors क्या है या Mobile Sensor क्या है ? जिसमे बताया गया है की Sensor क्या होता है और ये कैसे फ़ोन में काम करते है? इसमें सभी सेंसर के बारे में बताया गया है। जिसमे किस सेंसर का क्या use है वो आपको पता चल पाए।

आपलोग को ये पोस्ट अच्छा लगा है तो जरुर शेयर करे। जिससे और भी लोगो तक ये जानकारी पहुँच सके। अगर आपको कोई question है तो हमसे पूछ सकते है। उसके लिए हमें कमेंट कर के बताये। या mail कर के भी बता सकते है।

धन्यवाद्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here