what is graphic design

WHAT IS GRAPHIC DESIGN IN HINDI? – GRAPHIC DESIGN क्या है?

Graphic design क्या होता है और इसका use कैसे करते है? हमलोग एक सफल graphic designer कैसे बन सकते है? इन सब के बारे में आज हमलोग काफी डिटेल में जानने वाले है। इसके मदद से हम कोई भी डिजाईन बना सकते है उसके आकार को change कर के अपने अनुसार डिजाईन बना सकते है। ये कर के हम एक अच्छा job कर सकते है और आप चाहे तो अपना खुद का काम ले कर भी पैसा कमा सकते है।

आजकल के समय में यह एक काफी देमंडिंग स्किल में से एक है। जिसका मार्किट में काफी डिमांड है। सभी digital marketing कंपनी या एडवरटाइजिंग से जुड़े जगह पर इसका use किया जा रहा है।

तो आइये हमलोग आगे डेटल में graphic design के बारे में जानते है।

WHAT IS GRAPHIC DESIGN IN HINDI?

ग्राफ़िक डिजाईन में हमलोग अपने हिसाब से कुछ भी डिजाईन कर सकते है। जैसे की पोस्टर, बैनर, लोगो और visiting card ये सब इसके मदद से बनाया जा सकता है।

इसमें shape के रंग, आकार, जगह या पूरा सरंचना को अपने अनुसार बदल सकते है। ये डिजाईन के सारे rule को follow करता है। इसके हेल्प से हम किसी काम को काफी अच्छे तरीके से करने में सक्षम होते है।

ग्राफ़िक डिजाईन कर के कंपनी सब अपने कस्टमर को अपने तरफ attract करती है। इसके कारण ही कंपनी अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करती है। जिससे उनको सेल करने में काफी आसानी हो जाती है। इसमें काफी attractive डिजाईन बना कर उसको सोशल मीडिया पर प्रोमोट करती है। जिससे लोग उस डिजाईन को देख कर attract होते है और जिससे उस प्रोडक्ट की डिमांड मार्किट में काफी बढ़ जाती है।

आज के समय में ऐसा कोई भी प्रोडक्ट नहीं है जो बिना ग्रफिक डिजाईन के मार्किट में आते हो। कोई भी प्रोडक्ट मर्केट में आने से पहले उसका अच्छा ग्राफ़िक बना कर उसको मार्किट में प्रोमोट किया जाता है।

अब इस ग्राफ़िक को बनाने के लिए अच्छे अच्छे software होते है। जिसकी मदद से हम एक से एक ग्राफ़िक बनाने में सक्षम हो पाते है।

ये भी पढ़े:

WHO IS GRAPHIC DESIGNER? – ग्राफ़िक डिज़ाइनर कौन होते है?

ग्राफ़िक डिज़ाइनर वो लोग होते है जो अलग अलग shape, photo,Typography, color या background का use कर के एक अच्छा सा डिजाईन बनाते है । जिसमे तरह तरह के पोस्टर, बैनर, फ्लायर या लोगो और भी बहुत कुछ होते है। designer ऐसा डिजाईन बनाते है की लोग उसको एक बार में पसंद कर लेते है और फिर उस प्रोडक्ट के बारे में search करते है।और डिजाईन के कारण ही वो प्रोडक्ट सेल भी होते है।

what is graphic design

Images of Graphic Design in hindi

इसलिए आजकल सभी बड़ी कंपनी ग्राफ़िक डिज़ाइनर को रखते है जो उनके प्रोडक्ट के अच्छे अच्छे डिजाईन बनाते है। और फिर digital marketer उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है जिससे लोग उस डिजाईन को देख के  engage होते है। फिर उस प्रोडक्ट की सेल इस तरह से बढ़ जाती है।

आजकल सभी इंडस्ट्री के लोग ग्राफ़िक डिज़ाइनर को रखते है जिससे उनका ब्रांड का प्रमोशन होता है। और उनका प्रोडक्ट की सेल बढ़ जाती है। वो चाहे health, political, education, pharma या फिर hotel इंडस्ट्री ही क्यों न हो।

ग्राफ़िक डिज़ाइनर अलग अलग software के use करते है। जैसे photoshop, illustrator या फिर corel draw जिसका use कर के attractive डिजाईन बनाते है। एक अच्छा ग्राफ़िक डिज़ाइनर बनने के लिए ये बुक को पढ़ सकते है Graphic Design by Narendra Singh Yadav

GRAPHIC DESIGN से रिलेटेड अलग अलग जॉब कौन से होते है?

इससे रिलेटेड आजकल मार्किट में काफी सरे जॉब है। जिसमे लोग अपने हिसाब से अपना करियर को सेट कर सकते है। सब डिज़ाइनर अलग अलग प्रोजेक्ट्स पर करते है। जैसे की पोस्टर डिजाईन, बैनर डिजाईन, लोगो डिजाईन, ब्रोसर डिजाईन, फोटो एडिटिंग या फिर फोटो मैनीपुलेशन और भी बहुत कुछ। तो आइये इनमे से कुछ के बारे में थोडा डिटेल में जानने की कोशिस करते है। जो की निम्न प्रकार से है:

1. PHOTO EDITING

ये आजकल काफी प्रचलित स्किल में से एक है। जिसमे फोटो को एडिट कर के उसको और भी अच्छा बनाया जा सकता है। जिससे लो क्वालिटी फोटो भी काफी अच्छा बन जाता है। इसको सिख लोग स्टूडियो में कम कर सकते है। जहा पर शादी की फोटो और एल्बम बनाया जाता है।

2. LOGO DESIGN

इसका use आजकल लोग अपने बिज़नस की identity देने के लिए करते है। जिसमे shop, school, hospital या कोई और office हो सकता है। जिसके लिए लोग अपनी पहचान बनाने के लिए लोगो डिजाईन करवाते है। जो की बिज़नस की अलग पहचान देता है। 

3. POSTER DESIGNER

आजकल सोशल मीडिया का काफी चलन है। जिसका इस्तेमाल बिज़नस को बढ़ाने के लिए लोग कर रहे है। जिसके लिए अच्छे अच्छे पोस्टर की जरूरत होती है। तो यही पर कम पड़ता है एक पोस्टर डिज़ाइनर का जो पोस्टर डिजाईन कर के सोशल मीडिया पर प्रोमोट करता है। जिससे बिज़नस ग्रो होने के चांसेस काफी बढ़ जाते है।

4. BANNER DESIGNER

आज के समय में जितने भी politician लोग है उनके बैनर आपने काफी देखा होगा। जो रोड साइड में लगे होते है। तो इसको भी बनाने के लिए एक बैनर डिज़ाइनर की जरूरत पड़ती है। जो अच्छे से बैनर डिजाईन करता है फिर उसका प्रिंट होने के बाद उसको मार्किट में रोड साइड लगाया जाता है। ये भी काफी डिमांड में स्किल होता है। इसके लिए कोरेल ड्रा सॉफ्टवेयर का ज्यादा यूज़ किया जाता है।

5. WEB DESIGNER

इसके बारे में जो जानता है वो अच्छे से अच्छा वेब पेज डिजाईन कर सकता है। और घर बैठे अच्छा पैसा earn कर सकता है। वेब डिज़ाइनर ही सरे वेबसाइट के पेज डिजाईन करते है। 

6. PACKAGING DESIGNER

इसके बारे में जो जानता है वो सिर्फ पैकेजिंग का ही डिजाईन करता है। इसमें डिज़ाइनर अलग अलग पैकेट का डिजाईन बनाता है। जैसे मेडिकल का, चिप्स का, ग्रोसरी आइटम का, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम का या और भी अलग अलग डिजाईन। इसमें डिज़ाइनर को फरमा कंपनी में जॉब मिल सकती है या फिर किसी प्रोडक्ट की कंपनी है तो वहां काम कर सकता है। 

ये सारे ग्राफ़िक डिज़ाइनर के अलग अलग जॉब रोल है जिसमे उनको जॉब मिल सकती है।और ये काफी demanding skill में से एक है। जिसमे आपको जॉब लगनी ही है या फिर आप चाहे तो Freelancing कर के भी अच्छे पैसे कमा सकते है। 

GRAPHIC DESIGN करने के लिए REQUIRED SKILLwhat is graphic design

Images of Graphic Design in hindi

ग्राफ़िक से रिलेटेड वर्क करने के लिए हमें कुछ स्किल के बारे में जानकारी होनी चाहिए। जो की निम्नलिखित है:

CREATIVE SKILL – जैसे की देखा जाये तो ग्राफ़िक से रिलेटेड कार्य करने में हमें सबसे ज्यादा जरुरत क्रिएटिविटी की होती है। जिसके बिना ग्राफ़िक के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। जो जितना क्रिएटिव होते है उनका उतना ही अच्छा डिजाईन होता है। तो सबसे पहले हमें अपने आप को क्रिएटिव बनाना होगा। जो की एक सबसे खास स्किल में से एक है।

TECHNICAL SKILL  – ये स्किल भी खास है क्योकि इसके बिना कोई डिजाईन बनाना मुस्किल होता है। इसमें आपको अपने जो भी सॉफ्टवेर पर काम करते है उसके बारे में टेक्निकल नॉलेज होना चाहिए। तभी तो सॉफ्टवेर का बेसिक नॉलेज होगा और वो एक अच्छा डिजाईन बना पायेगा। तो टेक्निकल स्किल काफी जरुरी हो जाता है एक डिज़ाइनर के लिए।

COMMUNICATION SKILL – इसकी जरुरत पड़ती है आपको अपने क्लाइंट से बात करने में। अगर अच्छा बात करने के स्किल आपके पास नहीं रहेगा तो फिर क्लाइंट से बात करने में प्रॉब्लम होगी। जिससे आपका अच्छा नुकसान होने के चांस रहते है। बिज़नेस में सबसे खास चीज होती है कम्युनिकेशन स्किल जो की काफी अच्छी होनी चाहिए। कितनी बार तो सिर्फ अच्छी बातचीत से क्लाइंट कन्विंस हो जाते है और हमें काम मिल जाता है।

SOFTWARE SKILL –  इसके बिना तो आपलोग अपने डिजाईन बना ही नहीं सकते। तो सबसे खास चीज है सॉफ्टवेर के बारे में अच्छा ज्ञान होना चाहिए। जिसमे फोटोशोप, coreldraw या illustrator के बारे में जानकारी जरुरी है। तभी एक अच्छा डिज़ाइनर बना जा सकता है।

ये भी पढ़े:

PHOTOGRAPHY SKILL – अगर आप ग्राफ़िक डिज़ाइनर बनना चाहते है तो इसके लिए आपके पास फोटोग्राफी के रिलेटेड भी जानकारी होनी ही चाहिए। क्योकि जब भी हमलोग कोई डिजाईन बनाते है तो वह उससे रिलेटेड हमें फोटो देने होते है तो कभी कभी हमें इसके लिए खुद से फोटो क्लिक करने पड़ते है। तो वहाँ आपके पास इसकी भी जरुरत पड़ती है।

PROPER PLANNING – डिजाईन करने के लिए आपके पास प्रॉपर प्लान होना चाहिए। तभी आप अपना काम को टाइम पर डिलीवर कर पाएंगे। नहीं तो काम समय पर होना मुश्किल हो जाता है। 

PROBLEM SOLVING SKILL – इस स्किल की भी काफी जरूरत पड़ती है। जिसमे हमें किसी भी तरह की प्रॉब्लम आये तो उसको solve करने आने चाहिए। क्योकि काम करते समय हमें तरह तरह की प्रॉब्लम आ सकती है।

EXPERIENCE SKILL – ये स्किल तो सबसे ज्यादा खास होता है। क्योकि अगर काम करते समय आपको इसकी काफी जरुरत पड़ती है। कब किस तरह की डिजाईन आपको करनी पड़ जाये। उसमे आपको अपनी अनुभव काफी काम आता है जिसमे क्लाइंट को हैंडल करने में भी काफी हेल्प मिल जाता है।

GRAPHIC DESIGN कैसे करे? – HOW TO DESIGN GRAPHICS?

ग्राफ़िक से रिलेटेड काम करने के लिए आपके पास दो रास्ते होते है। पहला तो आप नार्मल किसी मल्टीमीडिया इंस्टिट्यूट से 3, 6 या 12 महीने का कोर्स कर ले। जो की जॉब करने के लिए काफ़ी होते है। और दूसरा है किसी यूनिवर्सिटी से मल्टीमीडिया से रिलेटेड डिग्री कोर्सेज कर ले। जो की और भी बेहतर होता है जॉब करने के लिए क्योकि इसमें आप डायरेक्ट ग्राफ़िक से रिलेटेड डिग्री लेते है।

अगर आपको अच्छी कंपनी में जॉब करनी है तो उसके लिए कम से कम डिग्री होनी चाहिए। या तो नार्मल इंस्टिट्यूट से कोर्स कर के डिग्री कर ले। या फिर डायरेक्ट ग्राफ़िक से रिलेटेड डिग्री कोर्सेज कर ले। जो आपको एक अच्छी कंपनी में जॉब दिलाने में मदद करने वाला है।

वैसे देखा जाये तो आजकल लोग सिर्फ एक दो सॉफ्टवेर पर अच्छे से कमांड कर के भी अच्छी earning कर रहे है। जिसमे की आपने Photoshop, Coreldraw या फिर Illustrator के बारे में सुना होगा। ये सब सॉफ्टवेर मार्किट में हमेशा से ट्रेंड में रहे है। 

आपको इन सब सॉफ्टवेर की बेसिक principle आनी चाहिए। उसके साथ ही कलर थ्योरी, टाइपोग्राफी, कलर ग्रेडिंग और अपनी क्रिएटिविटी होनी चाहिए। जो आपको एक सफल ग्राफ़िक डिज़ाइनर बनने में हेल्प करेगा। 

ग्राफ़िक डिजाईन करने के बाद सैलरी कितनी होती है?

Graphic Design कोर्स करने के बाद आपको एक अच्छा सैलरी मिल सकती है। आज के समय में या फिर आने वाला समय पूरी तरह से डिजिटल का युग होने वाला है। तो उस हिसाब से बात करे तो एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर का मार्किट में काफी डिमांड है।

जिसके लिए लोग अच्छा पे करने को तैयार है। हा लेकिन आपको ग्राफ़िक के बारे मेंwhat is graphic design

Images of Graphic Design in hindi

थोडा ठीक ठाक जानकारी होनी चाहिए। तब आप एक अच्छा पैसा earn कर सकते है। इसमें आप कोर्स करने के बाद Fresher के तौर पर मिनिमम Rs. 10,000/- per month सैलरी शुरुआत में पा सकते है।

जैसे जैसे आपको एक्सपीरियंस होते जायेगा आपकी सैलरी increase होती जाएगी। जो की Rs.50k से 1 lakh तक भी हो सकती है। लेकिन ये सब आपके एक्सपीरियंस पर depend करता है। इसके साथ ही आपलोग Freelancer बन कर भी साइड इनकम कर सकते है। या फिर फुल टाइम भी फ्रीलांसिंग कर के पैसा कमा सकते है।

तो सैलरी की बात करे तो एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर अच्छा पैसा कमा सकता है।  

CONCLUSION

Graphic Design क्या होता है और इसको कौन कर सकता है? इसके बारे में आज के पोस्ट में बताया गया है। आशा करता हु आपलोग को ये पोस्ट अच्छा लगा होगा। जिसमे आपको लगभग सारी जानकारी दे दी गयी है। अगर ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसको अपने दोस्तों तक जरुर शेयर करे।

ताकि और भी लोग इसके बारे में जान सके। और एक अच्छा ग्राफ़िक डिज़ाइनर बन कर अपने पैरो पर खड़ा हो सके।

धन्यवाद!!

 

 

 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here